BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कृषकों की सुविधा के लिए आज शनिवार और कल रविवार को भी अपनी शाखा और समितियां खोलेगा सहकारी बैंक... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, June 27, 2021

कृषकों की सुविधा के लिए आज शनिवार और कल रविवार को भी अपनी शाखा और समितियां खोलेगा सहकारी बैंक...



रेवांचल टाईम्स :- जिला सहकारी केंद्रीय बैंक छिंदवाड़ा की शाखा और उससे संबद्ध समितियां 26 एवं 27 जून को अवकाश दिवस में भी कृषकों की सुविधा के लिए खुली रहेगी उल्लेखनीय है कि आज 26 जून को चौथा शनिवार 27 जून को रविवार का बैंकिंग अवकाश है प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के माध्यम से वर्ष 2020 -21 में अल्पकालीन फसल ऋण लेने वाले कृषको के लिए शासन द्वारा ऋण चुकौती की बढ़ाई गई ड्यू डेट 30 जून निर्धारित है जिसे आने में केवल 4 दिन शेष है उक्त निर्धारित दिनांक तक ऋण अदा करने पर ही 0% ब्याज सहायता का लाभ प्राप्त होगा जबकि डिफाल्टर कृषकों को राज्य शासन एवं केंद्र शासन से प्राप्त होने वाली अतिरिक्त ब्याज अनुदान तथा प्रोत्साहन राशि की पात्रता नही होगी यह राशि 7% की दर से कृषक को ही ऋण वितरण दिनांक से ड्यू  दिनांक तक भुगतान करना होगा ! ऐसी स्थिति में कृषकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए सहकारी बैंक की शाखा और समितियां को आज शनिवार और कल रविवार को भी खोले जाने का निर्णय सहकारी बैंक ने लिया है शुक्रवार को बैंक के लेखा/सहायक प्रबंधक अभय कुमार जैन ने सभी शाखाओं और समितियों को उक्त दिनांक में भी उपस्थित होकर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए है! साथ ही कृषकों से भी अपील की है कि वे समय पर अपना ऋण चुकता कर समिति से नया ऋण लेकर शासन की 0% ब्याज सहायता योजना का लाभ प्राप्त करें !

"कृषकों को ऋण वितरण और वसूली में सुविधा हो इस दृष्टि से बैंक ने आज शनिवार और कल रविवार को अवकाश में भी बैंक की शाखाएं और समितियों को खोलने का निर्णय लिया है !"

अभय कुमार जैन 

लेखा/सहायक प्रबंधक

जिला सहकारी बैंक मर्यादित छिंदवाड़ा

No comments:

Post a Comment